फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Strict laws against drug trafficking welcomed

Una News: मादक द्रव्य पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कानून का स्वागत

Sun, 30 Mar 2025 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Strict laws against drug trafficking welcomed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। मादक द्रव्य पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से लाए गए सख्त कानून का युवा कांग्रेस गगरेट के प्रधान अभिषेक ठाकुर ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कोई भी सरकार नशा माफिया को मौत की सजा का प्रावधान कर सख्त कानून लाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। इससे पहले भी प्रदेश में न सिर्फ नशे के मामले पकड़े गए बल्कि नशे के कारण कई युवा असमय काल का ग्रास बने। मुख्यमंत्री की ओर से लाए गए विधेयक से प्रदेश में नशे के कारोबार पर न सिर्फ लगाम लगेगी बल्कि इससे युवा पीढ़ी को भी असमय काल का ग्रास बनने से बचाया जा सकेगा। यहां जारी प्रेस बयान में अभिषेक ठाकुर ने कहा कि अगर इससे पहले रही सरकारें नशे के कारोबार के प्रति सख्त रुख अपनाती तो चिट्टा जैसा घातक नशा संपूर्ण प्रदेश में जड़ें न फैला पाता। हद तो यह है कि प्रदेश सरकारों को पता था कि प्रदेश की युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है लेकिन इन्हें मुख्यधारा में वापस लाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र तक स्थापित नहीं कर पाईं। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ इस मर्म को समझा बल्कि नशे के समूल नाश के लिए पुलिस को भी सख्त हिदायतें जारी कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed