फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Story has the power to connect the soul with God: Ganesh Dutt

कथा में आत्मा को परमात्मा से जोड़ने की शक्ति : गणेश दत्त

Fri, 30 May 2025 04:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 04:32 PM IST
विज्ञापन
Story has the power to connect the soul with God: Ganesh Dutt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जोल (ऊना)। भागवत कथा के प्रथम दिवस पर शुक्रवार को चंबोआ गांव धर्म, श्रद्धा और भक्ति में डूब गया। मरियाणे ब्राह्मण गोत्र परिवार की ओर से आयोजित इस संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महा महोत्सव का हवन यज्ञ के साथ शुभारंभ हुआ। पहले दिन की शुरुआत कलश यात्रा और श्रीमद्भागवत महिमा के प्रसंग से हुई। कलश यात्रा में दर्जनों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजनों और हरी नाम संकीर्तन के साथ कथा स्थल तक पहुंचीं। जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत से यात्रा का अभिनंदन किया गया।

इससे वातावरण श्रीराम नाम से गुंजायमान हो उठा। आज की कथा के मुख्य यजमान रुद्र शर्मा, अभिषेक शर्मा और अश्वनी कुमार रहे। कथा के पहले दिन कथावाचक आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह कथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन का सार है, जो मनुष्य को परमात्मा से जोड़ने का साधन है। इस युग में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण ही मोक्ष का श्रेष्ठ मार्ग है। कथा समिति के अध्यक्ष सतपाल शर्मा, उपाध्यक्ष ओंकार दास शास्त्री, कोषाध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार जय लाल शर्मा, सचिव पंकज शर्मा, अजय शर्मा, सत्येंद्र, जगदीश, तारू, अमन, संतोष कुमारी, रीना देवी, मोनू शर्मा, रेणुका, कल्पना, ज्योति, संदला शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed