फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Stone pelting on Vande Bharat train is a matter of concern, security should be ensured

Una News: वंदे भारत ट्रेन पर पथराव चिंतनीय, सुनिश्चित की जाए सुरक्षा

Tue, 08 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting on Vande Bharat train is a matter of concern, security should be ensured
सुरक्षा चक्र को मजबूत बनाने के लिए सबको आना होगा आगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुबारिकपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना जहां चिंतनीय है वहीं, शांतप्रिय प्रदेश में ऐसी घटना सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। ऊना से अंब रेलवे स्टेशन के बीच बसाल और चरुड़ू के बीच वंदे भारत ट्रेन पर हुए पथराव की वारदात ने सबको हैरान करके रख दिया है। पथराव को लेकर कोई शरारती तत्वों तो कोई ट्रैक के आसपास झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले प्रवासी मजदूरों पर आशंका जता रहा है। दोषी कोई भी हो लेकिन ऐसी हरकत ने सबको रेलवे के साथ-साथ जिला प्रशासन व आम जनमानस को भी चेताया है। वहीं वंदे भारत ट्रेन पर हुए पथराव को लेकर प्रबुद्ध आम जनमानस ने प्रतिक्रिया कुछ इस तरह से दी।
युवा आशीष शर्मा ने कहा कि किसी भी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों पर समय रहते सख्त कार्रवाई अति आवश्यक है।
अविनाश चौहान ने कहा कि हिमाचल में आने वाली एक मात्र वंदे भारत ट्रेन पर पथराव होना शांतिप्रिय प्रदेश में चिंतनीय घटना है। सुरक्षा तंत्र को चाहिए कि बिना देर दोषियों को ढूंढकर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि रेल सफर को सुरक्षित बनाने के लिए रेल विभाग, पुलिस व प्रशासन को संयुक्त अभियान चलाना चाहिए। वहीं रेलगाड़ी में सफर कर रहे यात्रियों की भी सुरक्षा को भी सुनिश्चित बनाने को लेकर संवेदनशील होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगमोहन ठाकुर ने कहा कि ट्रेन पर पथराव निंदनीय है। इसे रेल विभाग और जिला प्रशासन को हल्के में नहीं लेना चाहिए। रेल यात्रियों की सुरक्षा हित को लेकर ऐसे कदम और निर्णय लेने होंगे कि भविष्य में ऐसी वारदात को अंजाम देने की कोई सोच भी न सके।

फोटो -1आशीष शर्मा फोटो-2 अविनाश चौहान फोटो-3 सुरेश भारद्वाज फोटो-4जगमोहन ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed