फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   State level Haroli festival becomes example of social consciousness and public participation

Una News: सामाजिक चेतना और जनभागीदारी की मिसाल बना राज्यस्तरीय हरोली उत्सव

Wed, 30 Apr 2025 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
State level Haroli festival becomes example of social consciousness and public participation
कांगड़ मैदान में 27 से 29 अप्रैल तक राज्यस्तरीय हरोली उत्सव की रही धूम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हरोली के कांगड़ मैदान में 27 से 29 अप्रैल तक सजे राज्यस्तरीय हरोली उत्सव-2025 ने सामाजिक चेतना, जनभागीदारी और सांस्कृतिक समरसता की अनूठी अलख जगाई है। जनता की व्यापक भागीदारी ने इस आयोजन को एक जन आंदोलन में बदल दिया। सात वर्षों के अंतराल के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों से राज्य स्तरीय सजधज के साथ हुए आयोजन ने देशभक्ति की लहर और नशा निवारण की अलख जगाने का काम किया।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 27 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा के साथ इस उत्सव का शुभारंभ किया। उत्सव की शुरुआत शोभायात्रा से हुई। इसमें नशे को न, जिंदगी को हां का संदेश दिया। शोभायात्रा में छात्र-छात्राओं, स्वयं सहायता समूहों और सांस्कृतिक दलों की भागीदारी ने जनचेतना को नई दिशा दी। देशभक्ति के गीतों से सजे वातावरण ने उत्सव को भावनात्मक ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। यह उत्सव वैश्विक रंगत से भी सराबोर रहा। जापान, ब्रिटेन, ब्राजील, रूस समेत 10 से अधिक देशों के सांस्कृतिक प्रतिनिधियों ने इसमें सम्मिलित होकर इसे वैश्विक रंगत दी। उन्होंने अपने देश की पारंपरिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। फायर डांस, यूक्रेनियन ड्रम बैंड, लाइट मैन और रोबोट मैन जैसी आधुनिक प्रस्तुतियों ने भी पारंपरिक मंच को नवाचार से जोड़ा। तीनों सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली, पंजाबी और अंतर्राष्ट्रीय रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को साधुवाद दिया। उन्होंने उत्सव में बढ़चढ़ कर भाग लेकर इसे सफल बनाने के लिए सभी हरोली वासियों का आभार जताया। कहा कि ये जनभावनाओं का उत्सव है। इसमें देश भक्ति की लहर है। राज्यपाल ने इसका शुभारंभ करते हुए सामाजिक जागरूकता का बड़ा संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed