{"_id":"6ab3c0af697dc7274209e54d","slug":"speeding-pickup-truck-hits-car-in-dhusada-una-news-c-93-1-ssml1048-206969-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: धुसाड़ा में तेज रफ्तार पिकअप ने कार को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: धुसाड़ा में तेज रफ्तार पिकअप ने कार को मारी टक्कर
Wed, 23 Sep 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
धुसाड़ा में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
बडूही (ऊना)।
थाना अंब के तहत धुसाड़ा में बुधवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक अभिषेक कुमार पांडे (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर और टांग समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।
पुलिस को दी शिकायत में अभिषेक कुमार पांडे पुत्र कौशल कुमार पांडे निवासी गांव गौरीयाडी, डाकघर मुगराबाद शाहपुर, तहसील मच्छली शहर, जिला जौनपुर, उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह 22 सितंबर की रात करीब 12:05 बजे माता बगलामुखी और कांगड़ा माता के दर्शन करने के बाद अपनी कार से नोएडा लौट रहे थे।
शिकायत के अनुसार धुसाड़ा के पास पहुंचने पर ऊना की तरफ से तेज रफ्तार पिकअप आई। आरोप है कि पिकअप चालक राजेंद्र कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी वनगढ़, डाकघर जखेड़ा, वार्ड-5, तहसील एवं जिला ऊना अपनी दिशा छोड़कर गलत दिशा में वाहन चला रहा था। इसी दौरान पिकअप ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकालने में मदद की और घायल अभिषेक को एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। उनकी चोटों की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना अंब पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।