फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Special train will run from Una for Prayagraj tomorrow, reserve coaches packed

Una News: प्रयागराज के लिए ऊना से कल चलेगी स्पेशल ट्रेन, रिजर्व डिब्बे पैक

Sat, 08 Feb 2025 02:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Special train will run from Una for Prayagraj tomorrow, reserve coaches packed
महाकुंभ जाने के लिए लोगों में खासा उत्साह, स्लीपर कोच में 95 पहुंची वेटिंग
विज्ञापन

टिकट कंफर्म करने के लिए लोगों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार
सामान्य के दस डिब्बों के लिए दो घंटे पहले रात 8:00 बजे से मिलेगा टिकट
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिलेभर से सैकड़ों लोग तीर्थनगरी प्रयागराज महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए तैयार बैठे हैं। महाकुंभ में भीड़ होने के बावजूद लोगों में उत्साह कम नहीं हुआ है। ऊना से प्रयागराज के लिए रविवार को चौथी स्पेशल ट्रेन चलने वाली है। इस ट्रेन के छह रिजर्व डिब्बे पहले ही पैक हो गए हैं। लोग रिजर्व डिब्बों की टिकट लेने के लिए रेलवे स्टेशन के चक्कर काट रहे हैं। अब रिजर्व डिब्बों का टिकट नहीं मिल रहा है। स्लीपर कोच में टिकट लेने के लिए 95 लोग वेटिंग में है। ऐसे में लोगों को अब सामान्य डिब्बों में सफर करना पड़ेगा।
अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से चौथी स्पेशल ट्रेन 04527 रविवार को रात 10:05 बजे चलेगी। 17 डिब्बों के साथ ट्रेन का संचालन होगा। इसमें एक एसी थ्रि टियर और पांच स्लीपर के रिजर्व डिब्बे हैं। दस डिब्बे सामान्य के होंगे। सामान्य के दस डिब्बों के लिए रेलवे स्टेशन में ट्रेन चलने के दो घंटे पहले यानी रात 08:00 बजे टिकट मिलेगा। सामान्य डिब्बे के टिकट के लिए 275 रुपये चुकाने होंगे। अब सामान्य डिब्बों के लिए भी लोगों का रुझान बढ़ने लगा है। ट्रेन पैक होकर प्रयागराज पहुंच रही है। ऊना से आठ घंटे का सफर कर अगले दिन सोमवार शाम 6:00 बजे ट्रेन प्रयागराज के फाफामऊ जंक्शन तक जाएगी। इस दौरान ऊना, नंगल डैम, आनंदपुर साहिब, रूपनगर, मोरिंडा, चड़ीगढ, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, राय बरेली में स्टोपेज होंगे। वापसी में ट्रेन 04528 रात 10:30 बजे ऊना के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

प्रयागराज के लिए 15 और 23 फरवरी को चलेगी स्पेशल ट्रेन
ऊना से प्रयागराज महाकुंभ के लिए अगली स्पेशल ट्रेन 15 फरवरी को चलेगी। पांचवीं ट्रेन के लिए भी लोगों ने एडवांस बुकिंग करवा ली है। स्लीपर कोच में 98 लोगों की वेटिंग चल रही है। वहीं, एसी थ्रि टियर कोच के लिए 34 वेटिंग है। ऊना से आखिरी एवं छठी स्पेशल ट्रेन 23 फरवरी को चलेगी। आखिरी ट्रेन के स्लीपर कोच में 72 और एसी कोच में 38 वेटिंग पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed