फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   SP took five wickets in 17 balls to give his team a big win.

Una News: 17 गेंद में पांच विकेट चटकाकर एसपी ने दिलाई टीम को बड़ी जीत

Sun, 26 Oct 2025 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
SP took five wickets in 17 balls to give his team a big win.
पुलिस लाइन में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मैदान से बाहर आते एसपी। स्त्रोत पुलिस
एसपी इलेवन ने अंबेहड़ा की टीम को 135 रन से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर पुलिस लाइन ऊना में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन एसपी इलेवन ऊना की टीम ने पुलिस अधीक्षक अमित यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत अंबेहड़ा की टीम को कड़ी शिकस्त दी। टॉस जीतकर एसपी इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 187 रन बनाए। एसपी इलेवन की ओर से एसपी के पीएसओ तरुण ने 40, कांस्टेबल दीपक ने 12 गेंदों में 28 और हेड कांस्टेबल अक्षय ने नौ गेंदों पर 23 और पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने 20 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबेहड़ा की टीम 52 रन की बना सकी और ऑलआउट हो गई। एसपी इलेवन की ओर से एसपी अमित यादव ने 2.5 ओवर में पांच रन देकर पांच विकेट चटकाए और शानदार जीत हासिल की। एसपी इलेवन की टीम दूसरे चरण में पहुंच गई है। दूसरा मुकाबला मोनू इलेवन बसदेहड़ा और बॉबी इलेवन ठठल के बीच हुआ। मोनू इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों से पहले ही 74 रन पर आलआउट हो गई। जवाब में बॉबी इलेवन की टीम ने दस विकेट शेष रहते 75 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed