फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sonia of Rehde village swallowed poisonous substance, died in hospital

Una News: रेहड़े गांव की सोनिया ने निगला जहरीला पदार्थ, अस्पताल में मौत

Sun, 30 Jun 2024 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 30 Jun 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sonia of Rehde village swallowed poisonous substance, died in hospital
छपरोह पंचायत में एक ही दिन में दो मौतें होने से क्षेत्र का माहौल गमगीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की छपरोह पंचायत के रेहड़े गांव की 28 वर्षीय महिला सोनिया ने जहरीला पदार्थ निगलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। गांव में उक्त घटना घटित होने से माहौल गमगीन हो गया है।
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार छपरोह पंचायत के रेहड़े गांव की सोनिया पत्नी तिलक राज ने सुबह 4:00 बजे घर में किसी बात को लेकर कलह होने पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला के परिजनों ने कुछ देर बाद जब महिला को तड़पते हुए देखा, तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद भी महिला के शरीर में जहर का असर कम नहीं हुआ, जिसके कारण 10:00 बजे के करीब महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला अपने पीछे एक तीन वर्षीय बेटी को छोड़ गई है।
विज्ञापन

उधर, इसी गांव में शनिवार को ही एक अन्य महिला रत्नी देवी पत्नी हरबंस लाल जो कि पीजीआई चंडीगढ़ में उपचारथीन थी, उसने भी दम तोड़ दिया। गांव में दो महिलाओं की मृत्यु से माहौल पूर्णतया गमगीन हो गया है। पुलिस थाना प्रभारी बंगाणा अनिल उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed