फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Son of a tailor from Bahdala village became a CA

Una News: बहडाला गांव के दर्जी का बेटा बना सीए

Mon, 07 Jul 2025 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Son of a tailor from Bahdala village became a CA
ऊना। जिला ऊना के बहडाला गांव के निवासी अनुज शर्मा पुत्र अजय कुमार ने अपने प्रथम प्रयास में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट्स ऑफ इंडिया की परीक्षा पास कर सीए बनने का गौरव हासिल किया है। अनुज ने यह मुकाम मात्र 22 वर्ष की आयु में प्राप्त किया। अनुज के पिता अजय कुमार अपने गांव में ही दर्जी की छोटी सी दुकान चलाते हैं। इनकी माता ज्योति देवी एक गृहिणी हैं। अनुज बचपन से ही सीए बनना चाहते थे और विपरीत स्थितियों में भी अनुज ने कड़ी मेहनत की और अपना लक्ष्य हासिल किया। अनुज ने जमा दो तक की पढ़ाई डीएवी ऊना से की है। अनुज शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादी विमला देवी और अपने शिक्षकों को दिया। जैसे ही अनुज शर्मा के सीए बनने का समाचार मिला तो रिश्तेदारों और सगे संबंधियों के बधाई संदेश आने लगे। इससे सभी इलाका निवासियों और उसके अध्यापकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed