फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Somewhere relief from rain, somewhere trouble from humidity, clouds will rain today

Una News: कहीं बारिश से राहत, कहीं उमस से आफत, आज बरसेंगे बादल

Thu, 27 Jun 2024 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 27 Jun 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Somewhere relief from rain, somewhere trouble from humidity, clouds will rain today
दौलतपुर क्षेत्र के बाजार में बरसती बारिश की फुहारें। स्रोत संवाद
ऊना और हरोली में नहीं हुई बारिश, अंब, दौलतपुर चौक, चिंतपूर्णी, बंगाणा, गगरेट में बारिश की फुहारों ने मिटाई उमस
विज्ञापन

बारिश से जिले का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री तक पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में बुधवार शाम अधिकतर क्षेत्रों में बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इसके अलावा ऊना और हरोली में बारिश न होने और उमस बढ़ने से लोग मायूस हुए। हालांकि, विभिन्न क्षेत्रों में बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों को भी राहत पहुंची है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग ने जिले में आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह से ही जिले में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर के समय उमस भरी गर्मी से लोगों के खूब पसीने छूटे। वहीं, देर शाम जिले के अंब, दौलतपुर चौक, चिंतपूर्णी, बंगाणा, गगरेट में कुछ समय के लिए बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा ऊना, मैहतपुर और हरोली क्षेत्रों में बारिश न होने से लोगों को मायूसी हाथ लगी। बता दें कि जिले में बीते कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिले में कुछ स्थानों पर बुधवार शाम को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

बारिश कृषि के लिए वरदान
बारिश की फुहार बेशक आधे से एक घंटे तक हुई, लेकिन इसे कृषि के लिहाज से वरदान माना जा रहा है। जिला के मैदानी इलाकों में इस समय मक्की और हरी सब्जियों की खेती हो रही है। हालांकि किसान अपने स्तर पर फसलों की सिंचाई करते हैं, लेकिन बारिश को फसलों के लिए हमेशा बेहतर माना गया है। इससे फसलों की वृद्धि दर में तेजी आती है और किसानों को सिंचाई की मशक्कत से राहत मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि जिले में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। वहीं, कई स्थानों पर बारिश न होने से उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहा। बुधवार को जिला का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। आगामी दिनों में जिले में बारिश होने की संभावना है।

दौलतपुर क्षेत्र के बाजार में बरसती बारिश की फुहारें। स्रोत संवाद

दौलतपुर क्षेत्र के बाजार में बरसती बारिश की फुहारें। स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed