फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Solve people's problems without stopping and thinking: Vivek

बिना रुके और सोचे करें लोगों की समस्याओं का समाधान : विवेक

Thu, 06 Feb 2025 06:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Solve people's problems without stopping and thinking: Vivek
विधायक विवेक शर्मा ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
विज्ञापन

पैदल भ्रमण कर चताडा में घर-घर जाकर सुनीं जनसमस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने चताड़ा पंचायत के गांव चताड़ा में घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। बुजुर्गों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उनकी इस जनसंपर्क मुहिम ने न केवल आम जनता को राहत दी बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों को भी उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराया। विधायक विवेक शर्मा ने चताड़ा गांव में पैदल भ्रमण कर जनता से सीधा संवाद किया। जनता की शिकायतें सुनने के बाद विधायक विवेक शर्मा ने मौके पर ही अधिकारियों से बात की और सख्त निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं को हल करने में किसी भी तरह की देरी न हो। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए। जनता को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। प्रशासन को चाहिए कि वे सक्रिय होकर काम करें और जनहित से जुड़े मामलों में तुरंत कार्रवाई करें। इस दौरे के दौरान विधायक ने गांव के विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सड़कों के निर्माण, पीने के पानी की आपूर्ति, सिंचाई योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे कार्यों का जायजा लिया।


ये रही समस्याएं
पानी की समस्या, सड़कों की दुर्दशा, बिजली कटौती, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे उनके संज्ञान में आए। इनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपने दौरे के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने गांव के बुजुर्गों से भी विशेष रूप से मुलाकात की। उन्होंने बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य, पेंशन और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed