फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Soldier went Leh after taking blessing

मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लेकर लेह रवाना हुए सैनिक

Fri, 30 Sep 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं/चिंतपूर्णी
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं/चिंतपूर्णी Updated Fri, 30 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Soldier went Leh after taking blessing
चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद सैनिक। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सेना के जवानों की ओर से पाकिस्तान सीमा के भीतर घुसकर आतंकी शिविरों को तहस-नहस करने और आतंकियों को उनके घर में घुस कर मारने के बाद स्थिति संवेदनशील हो गई है। इसी के तहत भारतीय सेना की टुकड़ियां सीमा क्षेत्रों की ओर बढ़ रही हैं, जिससे किसी भी तरह के संभावित खतरे से देश को सुरक्षित रखा जा सके। इसी क्रम के तहत सेना की एक टुकड़ी चंडीगढ़ से लेह के लिए रवाना हुई है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ से लेह के लिए रवाना हुए सेना के जवानों ने रास्ते में मां चिंतपूर्णी के मंदिर में शीश नवाकर माता का आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने मां की चुनरियां सम्मान स्वरूप सैनिकों को भेंट कीं। सैनिकों ने बताया कि वे चंडीगढ़ में तैनात थे, लेकिन अब उनकी ड्यूटी लेह लद्दाख में लगाई गई है। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि देश के सैनिक हमारे लिए सम्माननीय हैं, जो देश की रक्षा के लिए डटे हुए हैं। जब सैनिकों के बारे में पता चला कि वे मंदिर मां चिंतपूर्णी से प्रार्थना कर लेह लद्दाख के लिए रवाना हो रहे हैं तो उन्होंने स्वयं उन्हें मां की चुनरियां भेंट कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed