फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Soil and water samples will be taken in border villages today

सीमावर्ती गांवों में आज लिए जाएंगे मिट्टी व पानी के सैंपल

Thu, 02 Jun 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Soil and water samples will be taken in border villages today
पीएसीएल कंपनी का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, उपायुक्त रोपड़ डॉ ? - फोटो : Una
ऊना/नंगल। नंगल के अजौली मोड़ स्थित पीएसीएल उद्योग से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी और वायु प्रदूषण से स्थानीय निवासियों को राहत प्रदान करने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस दिशा में राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की ओर से गठित कमेटी के सदस्यों जिला उपायुक्त राघव शर्मा, उपायुक्त रोपड़ डॉ. प्रीति यादव सहित अन्यों ने पीएसीएल कंपनी का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कमेटी ने पीएसीएल में लगे ट्रीटमेंट प्लांट के अलावा पूरी इकाई को जांचा। मौके पर शिकायतकर्ता भी मौजूद रहे। शुक्रवार यानि आज प्रभावित गांवों के भूमिगत पानी और मिट्टी के सैंपल लिए जाएंगे। सैंपल रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा सीमावर्ती गांवों की इस समस्या को समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देशों की अनुपालना करते हुए पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, उपायुक्त रूपनगर प्रीति यादव ने कहा कि पंजाब और हिमाचल के अधिकारियों को साथ लेकर इकाई में जांच की गई है। रिपोर्ट तैयार कर एनजीटी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पंजाब की सीमा से सटे जिला के सनोली, मजारा, मलूकपुर व बीनेवाल पूना गांवों में पीएसीएल उद्योग से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी से ग्रामीण परेशान है। बीते दिनों जल शक्ति विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में सैंपल लिए और पाया कि उद्योग से निकलने वाले गंदे पानी से इन सीमावर्ती गांवों में पीने के पानी के स्रोत दूषित हो रहे हैं। किसानों की खेती योग्य भूमि भी खराब हो रही है। प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने स्वयं आकर इन गांवों का दौरा किया था और रिपोर्ट मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दी थी।

कमेटी ने मांगा पुराना रिकॉर्ड
औद्योगिक इकाई के मुख्य महाप्रबंधक एमपीएस वालिया ने कहा कि उनका प्लांट जीरो लिक्विड डिस्चार्ज है। प्लांट की एक भी बूंद बाहर नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि एनजीटी की ओर से गठित कमेटी ने कुछ पुराने रिकार्ड मांगे है। जल्द यह रिकॉर्ड उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed