फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   sobhayatra at santoshgarh

गुरु रविदास के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

Sat, 21 Jan 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
sobhayatra at santoshgarh
शोभायात्रा में भाग लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला

 स्थानीय गुरु रविदास मंदिर से शनिवार को ख्वाजा पीर जी को समर्पित 11वें जोड़ मेले का आगाज भव्य शोभा यात्रा से हुआ।

विज्ञापन


शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर जोड़ मेला कमेटी के चेयरमैन प्रीतम चंद संधू व अध्यक्ष बलवीर बग्गा ने गुरु रविदास सभा के प्रधान बाल कृष्ण की मौजूदगी में किया गया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों व जोड़ मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने गुरु रविदास मंदिर में माथा टेक मंगलकामना की। स्थानीय मंदिर कमेटी ने गणमान्यों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद दर्जनों वाहनों के साथ व गुरु रविदास जी की सुंदर झांकियां विभिन्न गांवों से गुजरीं।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने सोहंग, सोहंग जाप शब्दों और श्री गुरु रविदास के जयकारों के साथ समूचे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा संतोषगढ़ गुरु रविदास मंदिर से शुरू होकर वाया नंगड़ा, पेखूवेला, ऊना मुख्यालय से बहडाला, मैहतपुर व वापस संतोषगढ़ पहुंची। चार बजे के करीब बहडाला पहुंची शोभा यात्रा ने भंडारे के प्रसाद को भी ग्रहण किया। वहीं शोभायात्रा की समाप्ति के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने संतोषगढ़ के ख्वाजा खिजर पीर मंदिर में  माथा टेका। संतोषगढ़ गुरु रविदास मंदिर के प्रांगण में 22 जनवरी को संत महापुरुषों और प्रसिद्ध गायकों द्वारा गुुरु रविदास जी की महिमा का गुणगान रात तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा के दौरान जोड़ मेला कमेटी चेयरमैन पीसी संधू, जोड़ मेला कमेटी के अध्यक्ष बलवीर बग्गा,  मास्टर रामदास भाटिया, श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ के प्रधान बाल कृष्ण बस्सन,  उपप्रधान कश्मीरी लाल सिंघा, सचिव कुलविंदर बैंस, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, गुरु रविदास महासभा इकाई ऊना के अध्यक्ष अधिवक्ता नरेश सैंसोवाल, अतिरिक्त महासचिव हरि चंद, सुलिंद्र सिंह, बीडीसी संजय भाटिया, रमेश भटोली, बलराम, पार्षद भजन सिंह मान, हंस राज, मूल राज, पवन, सुरिंद्र बस्सी, नवीन, तरसेम सहोता, मदन लाल सहगल, सत्य प्रकाश, मनोहर लाल, नरेश सिंघा, सुखराम, बचन चंद पटेल, राज कुमार, मनोहर लाल, पूर्व पार्षद प्रेम चंद, रत्न घई, इंटक नेता इशान ओहरी सहित अन्य उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed