फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   snake bited two people, one serious

दो को सांप ने डसा, एक गंभीर

Fri, 26 Aug 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 26 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
snake bited two people, one serious
रिटायर फौजी इंद्र सिंह को साल में तीन से चार बार सर्पदंश की पीड़ा झेलनी पड़ती थी। यह सिलसिला 1991 से शुरू हुआ और 2010 तक चला। वर्ष 1991 में पहली बार इंद्रसिंह को ड्यूटी के दौरान सांप ने डसा। इसके बाद यूपी, पुंछ, राजौरी और किन्नौर समेत कई जगहों पर ड्यूटी के दौरान उन्हें सर्प दंश झेलना पड़ा। मगर हर बार इंद्रसिंह की जान बचती रही।

जिले में अलग-अलग जगह दो लोगों को सांप ने डस लिया, जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दाखिल करवाया गया है। हालांकि, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक नारी निवासी सुशील अपने घर के समीप कार्य कर रहा था कि अचानक उसे जहरीले सांप ने डस लिया।

विज्ञापन


इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। दूसरा मामला जिला मुख्यालय में पेश आया। जहां प्रवासी महिला शिवप्यारी को शुक्रवार सुबह सांप ने डस लिया। परिजन उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल में दाखिल करवाया। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सर्पदंश पीड़ितों को अस्पताल में उपचार दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सर्पदंश होने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सक की सहायता लें, जिससे व्यक्ति की जान बचाई जा सके। झाड़फूंक के चक्करों में न पड़ें। गौरतलब है कि जिला ऊना में सर्पदंश के मामले बढ़ रहे हैं जो चिंताजनक हैं। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed