फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Slogans in Ashapuri Barrier, returning devotees without report

बिना रिपोर्ट आए श्रद्धालु लौटाए, आशापुरी बैरियर में नारेबाजी

Mon, 09 Aug 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Slogans in Ashapuri Barrier, returning devotees without report
लाईव ...1बाइक सवार यात्रियों को वापस भेजते हुए - फोटो : Una
गगरेट (ऊना)। दूसरे राज्यों के श्रद्धालुओं को कोविड निगेटिव रिपोर्ट या दो वैक्सीन सर्टिफिकेट के बाद ही प्रवेशद्वारों से हिमाचल में एंट्री दी गई। ऊना के पांच प्रवेशद्वारों से बिना रिपोर्ट के आए करीब छह हजार श्रद्धालुओं को लौटाया गया।
विज्ञापन

सरकार के फैसले को हिमाचल-पंजाब सीमा पर प्रशासन ने सख्ती से लागू करवाया। श्रद्धालुओं को वापस लौटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उधर आशापुरी बैरियर पर कोविड निगेटिव रिपोर्ट या डबल डोज के प्रमाणपत्र के बिना आए बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं को पुलिस ने रोका। इससे भड़के श्रद्धालुओं ने सोमवार सुबह नारेबाजी कर डाली। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर बढ़ाया गया। इसके बाद श्रद्धालु वापस लौट गए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने इस फैसले पर अपनी स्थिति काफी समय पहले से साफ की थी। इसके बावजूद पड़ोसी राज्यों से लोग हिमाचल में प्रवेश लेने के लिए आ रहे हैं। प्रवेशद्वारों पर तैनात कर्मचारी श्रद्धालुओं को कोविड निगेटिव और वैक्सीन डबल डोज रिपोर्ट न होने के कारण वापस भेज रहे हैं। यह सिलसिला देर रात से चल रहा है। बॉर्डर पर बहुत से लोग ऐसे भी आए जिन्हें सिर्फ एक वैक्सीन लगी थी, वे भी हिमाचल में माता रानी के दर्शन करना चाहते थे। ऐसे लोगों को बॉर्डर से ही लौटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही हिमाचल में प्रवेश करने वाले स्थानों पर भीड़ लगी रही। मरवाड़ी, गगरेट और मैहतपुर में वाहनों की काफी लंबी कतारें लगी रहीं। बॉर्डर पर कम पुलिसकर्मी तैनात हैं। रिपोर्ट न होने के कारण कई श्रद्धालुओं ने कर्मचारियों से बहसबाजी की।

हिमाचल में प्रवेश के 23 रास्ते मात्र जिला ऊना में हैं लेकिन पुलिस मात्र पांच बॉर्डर पर ही तैनात है। इनमें गगरेट, मरवाड़ी, मैहतपुर, पंडोगा और शंभू बैरियर शामिल हैं। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि फिलहाल उनके पास उपलब्ध फोर्स के अनुसार पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। बटालियन उपलब्ध होने पर फोर्स बढ़ाई जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की।

ऊना के गगरेट में कोविड व वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र की जांच के लिए रोके श्रद्धालु।

ऊना के गगरेट में कोविड व वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र की जांच के लिए रोके श्रद्धालु। - फोटो : Una

लाईव ....बिना करोना नेगेटिव रिपोर्ट के आ रहे श्रद्धालुओं को वापस लौट आते पुलिसकर्मी

लाईव ....बिना करोना नेगेटिव रिपोर्ट के आ रहे श्रद्धालुओं को वापस लौट आते पुलिसकर्मी- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed