फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Skills of spin and fast bowlers tested, 95 players tried their luck

Una News: स्पिन एवं तेज गेंदबाजों का परखा हुनर, 95 खिलाड़ियों ने आजमाई किस्मत

Wed, 20 Mar 2024 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 20 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Skills of spin and fast bowlers tested, 95 players tried their luck
टेलेंट हंट योजना में खोजे जा रहे क्रिकेट खिलाड़ी, ऊना में हुआ ट्रायल
विज्ञापन

ऊना सहित हमीरपुर, नालागढ़, चंबा जिलों के खिलाड़ियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से ऊना स्थित इंदिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को टेलेंट हंट योजना के तहत खिलाड़ियों के ट्रायल का आयोजन किया गया। 20 वर्ष से कम आयु के धीमी और तेज गेंदबाजी करने वाले 95 के करीब खिलाड़ियों के हुनर को चयनकर्ताओं ने परखा। इसमें प्रदेशभर पात्र खिलाड़ियों ने भाग लिया। योजना के तहत चार चरणों में लिए जा रहे ट्रायल को शिमला गुम्मा, मंडी के सुंदरनगर तो अब तीसरा ट्रायल ऊना में लिया जा रहा है।
इसके बाद चौथा ट्रायल कांगडा के नगरोटा में लिया जाएगा। सभी ट्रायल संपन्न होने के बाद एचपीसीए चयनित खिलाड़ियों में से भी उत्तम खिलाड़ियों को परखेगी। मंगलवार को ट्रायल में एचपीसीए के संयुक्त सचिव विशाल शर्मा व जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी के अलावा चयनकर्ताओं में शंभू शर्मा, अशोक ठाकुर, जसवंत राय, शरद चंद्र और विक्रमजीत मलिक की निगरानी में ट्रायल लिया गया। चयन पाने वाले खिलाड़ियों का एचपीसीए की ओर से विशेष प्रशिक्षण कैंप लगाया जाएगा। एचपीसीसीए के संयुक्त सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि ट्रायल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर छिपी हुई प्रतिभा की खोज करना है।
विज्ञापन

इस ट्रायल में ऊना सहित हमीरपुर, नालागढ़, चंबा जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अपनी प्रतिभा के जौहर का प्रदर्शन किया है। अंतिम चयन चार चरण के ट्रायल के बाद पूरा किया जाएगा। बेहतरीन खिलाड़ियों को क्रिकेट में प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed