Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Skeleton case solved, one person arrested on suspicion of involvement in the case

Una News: कंकाल कांड का खुलासा, मामले में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति गिरफ्तार

Tue, 04 Nov 2025 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 04 Nov 2025 06:40 AM IST
विज्ञापन
Skeleton case solved, one person arrested on suspicion of involvement in the case
ऊना। रायपुर मरवाड़ी के जंगल से बरामद हुए नर कंकाल मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। फोरेंसिक जांच में आई बिसरा रिपोर्ट से पुष्टि हो गई है कि यह कंकाल पठानकोट निवासी मोतीलाल (55) का ही था।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में संदेही रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान वकील सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जानकारी के अनुसार, वकील सिंह ने पैसे के लेनदेन को लेकर मोतीलाल की गला घोंटकर हत्या की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर इस वारदात की परतें खोली हैं, जिनमें मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और मृतक के साथ हुई आखिरी बातचीत जैसे पुख्ता साक्ष्य शामिल हैं। गौरतलब है कि 17 अगस्त को रायपुर मरवाड़ी (घनारी) के जंगल से सड़ी-गली हालत में एक लाश बरामद हुई थी। कपड़ों और जूतों से परिजनों ने शव की पहचान मोतीलाल के रूप में की थी, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट 6 अगस्त को संसारपुर टैरेस (जिला कांगड़ा) में दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट और हड्डियों में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बिसरा रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि शव मोतीलाल का ही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच पूरी कर ली है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed