फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Six-year-old innocent son loses his mother.

Una News: छह साल के मासूम बेटे के सिर से उठा मां का साया

Sat, 10 Oct 2026 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 10 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Six-year-old innocent son loses his mother.
ऊना अस्पताल में मां ओर बच्चे की मृत्यु के बाद अस्पताल में परिजनों व स्थानीय लोगों से बात करते - फोटो : Archive
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में रीना कुमारी और उसके नवजात बच्चे की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। एक तरफ परिवार में नए मेहमान के आने की उम्मीद थी, वहीं कुछ ही समय में खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

इस घटना ने छह साल के मासूम बच्चे के सिर से मां का साया छीन लिया। जिस उम्र में बच्चे को मां की ममता, दुलार और देखभाल की सबसे अधिक जरूरत होती है, उस उम्र में उसे मां के बिना जिंदगी बितानी पड़ेगी। परिवार के लिए इस सदमे को सहन करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

पत्नी और नवजात बच्चे को खोने के बाद पति राजीव कुमार की पीड़ा उस समय छलक पड़ी, जब उसने कहा, मुझे भी मार दो, मैं अब जी कर क्या करूंगा।
पत्नी के साथ जीवन बिताने और बच्चे के जन्म के बाद परिवार के भविष्य को लेकर संजोए सपने एक ही झटके में बिखर गए। राजीव के इन शब्दों ने वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया। परिवार के सामने अब छह साल के बेटे की परवरिश और भविष्य की जिम्मेदारी के साथ इस गहरे दुख से उबरने की चुनौती है।

ऊना अस्पताल में मां ओर बच्चे की मृत्यु के बाद अस्पताल में परिजनों  व स्थानीय लोगों से बात करते

ऊना अस्पताल में मां ओर बच्चे की मृत्यु के बाद अस्पताल में परिजनों व स्थानीय लोगों से बात करते - फोटो : Archive

ऊना अस्पताल में मां ओर बच्चे की मृत्यु के बाद अस्पताल में परिजनों  व स्थानीय लोगों से बात करते

ऊना अस्पताल में मां ओर बच्चे की मृत्यु के बाद अस्पताल में परिजनों व स्थानीय लोगों से बात करते - फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed