फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   SIT team leaves for Punjab in truck theft case

Una News: ट्रक चोरी मामले में एसआईटी की टीम पंजाब रवाना

Tue, 18 Jun 2024 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 18 Jun 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
SIT team leaves for Punjab in truck theft case
मामले में एक आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त में, पांच फरार
विज्ञापन

पुलिस दो ट्रक कर चुकी है रिकवर, एक ट्रक का अभी कोई अता पता नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के ईसपुर, बड़ोह और घनारी से करीब एक माह पहले दो रात के भीतर तीन ट्रकों के चोरी होने का मामले में पुलिस ने एसआईटी गठित कर दी है। एसआईटी की टीम पंजाब के लिए रवाना हो गई है, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे गहनता से पूछताछ में पुलिस जुटी हुई है।
इस वारदात में संलिप्त अन्य पांच आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। स्थानीय कबाड़ी समेत अन्य कुछ लोगों को भी पूछताछ के लिए थाना में तलब किया गया है। बाहरी राज्यों के गिरोह का जल्द ही पुलिस पर्दाफाश करेगी। भले ही ऊना पुलिस ने चोरी हुए तीन ट्रकों में से दो को रिकवर कर लिया है, लेकिन अभी भी एक ट्रक का कोई अता-पता नहीं चल पाया है। वहीं, एक ही दिन में तीन ट्रकों की चोरी होना बेहद चिंताजनक बात है। ट्रांसपोर्टरों में ट्रक ऑपरेटर यूनियन के जिला अध्यक्ष सतीश कुमार गोगी और ईसपुर ट्रक यूनियन के अध्यक्ष पंकज दत्ता का कहना है कि ऐसी घटनाएं उनके लिए व्यापारिक हत्या है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ एसपी ऊना राकेश सिंह का कहना है कि पुलिस ने तीन में से दो ट्रकों को बरामद कर लिया है, जबकि तीसरे ट्रक को भी जल्दी ढूंढ निकाला जाएगा। इसके अलावा उन्होंने ऑपरेटर्स से चोरों को पकड़ने के लिए ट्रकों में लगे जीपीएस के साथ अतिरिक्त उपकरणों को भी रखने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस ने दो मामलों की गुत्थी सुलझा ली है और एक की तलाश जारी है। एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा इस मामले को लीड कर रहे हैं। एसआईटी गठित कर दी गई है। टीम पंजाब के लिए रवाना हो गई है। जल्द ही चोरी मामले में संलिप्त अन्य पांच आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed