फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sister-in-law and nephew beat up woman in land dispute

Una News: जमीन विवाद में जेठानी और भतीजे ने महिला के साथ की मारपीट

Sun, 05 May 2024 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 05 May 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law and nephew beat up woman in land dispute
खरुणी में हुई घटना, दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। थाना बंगाणा के तहत हटली क्षेत्र के गांव खरुणी निवासी महिला ने अपनी जेठानी और उसके बेटे पर जमीनी विवाद में मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सीता देवी निवासी गांव खरुणी डाकघर हटवली तहसील बंगाणा जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके जेठ का परिवार जमीनी विवाद में आए दिन गाली-गलौज करता है।

उन्होंने कहा कि उसका परिवार पिछले 35 वर्षों से लुधियाना में रहता था। साल 2020 में उसके पति की मौत हो गई। उसके बाद उन्हें मजबूरी में अपने घर खरुणी आकर रहना पड़ा। उससे पहले उसके जेठ का परिवार ही उनके घर में रहता था, लेकिन उनके गांव लौटने पर जेठ के परिवार का बर्ताव उनके साथ बदल गया। पहले तो उन्होंने काफी समय तक कमरा खाली नहीं किया। उन्हें कई महीने किराये के घर में रहना पड़ा। पंचायत स्तर पर मुद्दा उठाने और घर की मरम्मत से जुड़ा काम करवाने पर आरोपियों ने उसका मकान खाली किया। जब उन्होंने अपने मकान का काम लगाया, तब भी आरोपियों ने उनके साथ लड़ाई-झगड़ा किया। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने अपने मकान का पानी भी उनके घर की ओर छोड़ रखा है। बीते दिनों बारिश होने पर उनके घर में काफी मात्रा में पानी आने लगा। सीता देवी ने बताया कि जब वह पानी की निकासी कर रही थी तो उसकी जेठानी सुदेश कुमारी व उसका बेटा जतिन मौके पर आए और उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट का एक वीडियो भी उसके बेटे ने बनाया। डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed