फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Simranjit and his family were honored for being selected in research science.

Una News: शोध विज्ञान में चयनित होने पर सिमरनजीत को परिवार सहित किया सम्मानित

Thu, 08 Jan 2026 06:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Simranjit and his family were honored for being selected in research science.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। धर्मपुर गांव की मेधावी छात्रा सिमरनजीत ने विज्ञान एवं अनुसंधान में उत्कृष्टता प्राप्त करते हुए सीएसआईआर–नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके आधार पर उनका चयन आईजीआईबी नई दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ है।सिमरनजीत की प्रारंभिक शिक्षा धर्मपुर के सरकारी स्कूल में हुई, बाद में उन्होंने कांगड़ से वरिष्ठ माध्यमिक सरकारी पोस्ट ग्रेजुएशन कॉलेज ऊना से स्नातक और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से एमएससी की। अध्ययन के दौरान उनका चयन टीबी अनुसंधान परियोजना के लिए भी हुआ। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में पंचायत समिति सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने सिमरनजीत और उनके परिवार का सम्मान किया।

पूर्व प्रधान प्रेम सिंह औजला ने कहा कि मेहनत और संकल्प से सरकारी स्कूल के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं। इस अवसर पर सिमरनजीत के परिवार और क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी उनकी सफलता पर खुशी व्यक्त की और उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed