फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shivbari Mandir Trust will again start a plant in the name of loved ones scheme

Una News: शिवबाड़ी मंदिर ट्रस्ट फिर शुरू करेगा एक पौधा अपनों के नाम योजना

Fri, 14 Jun 2024 05:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 14 Jun 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
Shivbari Mandir Trust will again start a plant in the name of loved ones scheme
शिवबाड़ी परिसर मे बनी शिव वाटिका ।संवाद
शिववाटिका करवा रही धरती पर स्वर्ग का एहसास
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
गगरेट (ऊना) मां चिंतपूर्णी के चार शिव रुद्रों में शुमार द्रोण महादेव शिव मंदिर शिवबाड़ी वैसे तो अपने नैसर्गिक सौंदर्य से हर किसी को मंत्रमुग्ध करता रहा है, लेकिन शिवबाड़ी में बनी शिव वाटिका शिवभक्तों को ऐसे मंत्रमुग्ध कर रही है कि जो भी इस शिव वाटिका को देख रहा है। वह यही कह रहा है कि इस धरती पर कहीं स्वर्ग है तो वह शिवबाड़ी में ही है।

द्रोण महादेव शिव मंदिर शिवबाड़ी ट्रस्ट के सह-आयुक्त सौमिल गौतम की सोच से यहां धरती पर उतरी शिव वाटिका से जो भी गुजर रहा है, उसे यही आभास हो रहा है कि जैसे कैलाश पर्वत की यात्रा पर हो और रास्ते में सुंदर वाटिकाएं उसकी थकान मिटाने के लिए हैं। यही नहीं, बल्कि शिवबाड़ी के साथ अपनी व अपनों की यादों को यादगार बनाने के लिए फिर से यहां एक पौधा अपनों के नाम योजना शुरू की गई है। यानी थोड़ी सी राशि खर्च कर आप अपनों की याद में यहां पौधा लगा सकते हैं। इससे पहले भी द्रोण महादेव शिव मंदिर शिवबाड़ी में एसडीएम सौमिल गौतम द्वारा एक पौधा अपनों के नाम योजना शुरू की थी। योजना के अनुरूप कोई भी व्यक्ति किसी अपने की याद में यहां पौधा लगा सकता है। पौधा व गमला मंदिर ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है और इसकी एवज में पौधा लगवाने वाले को एक हजार रुपये ट्रस्ट के पास जमा करवाने पड़ते हैं। पौधे के साथ जिसकी याद में पट्टिका लगाई जा रही है और जो लगवा रहा है, उसका नाम भी अंकित किया जाता है। इस योजना के तहत पहले भी काफी पौधे लगाए गए और अब फिर से इस योजना को शुरू किया जा रहा है। एसडीएम सौमिल गौतम ने बताया कि द्रोण महादेव शिव मंदिर को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इसी के तहत अब एक पौधा अपनों के नाम योजना फिर से शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


फोटो _शिवबाड़ी परिसर मे बनी शिव वाटिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed