फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sewerage system could not be expanded in Una city

Una News: ऊना शहर में नहीं हो पाया सीवरेज प्रणाली का विस्तार

Tue, 10 Feb 2026 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 10 Feb 2026 06:54 AM IST
विज्ञापन
Sewerage system could not be expanded in Una city
ऊना। नगर निगम बनने के बाद भी ऊना शहर में सीवरेज की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। स्थानीय लोगों को शहर में सीवरेज की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी थी लेकिन नगर निगम प्रशासन के सुस्त रवैये से उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। ऊना शहर में सीवरेज की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। शहर का विस्तारीकरण हुआ लेकिन सीवरेज की व्यवस्था काफी पुरानी है। वर्तमान में अधिकतर लाेगों ने अपने घरों के आगे सीवरेज टैंक बना रखे हैं, जिन्हें समय समय पर खाली करना पड़ता है। वर्तमान में शहर में 4500 सीवरेज कनेक्शन हैं जबकि कुल क्षमता 6500 तक है। विभाग जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर अधिक से अधिक घरों को सीवरेज सुविधा से जोड़ने की योजना बना रहा है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने में भूमि विवाद जैसी अड़चनें आ रही हैं। वहीं, कई लोग अपने निजी टैंकों के कारण सीवरेज कनेक्शन लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। स्थिति यह है कि आम लोगों के घरों के साथ कई सरकारी कार्यालय भी अब तक सीवरेज योजना से नहीं जुड़ पाए हैं। शहर में सुचारु सीवरेज व्यवस्था के लिए दो एसटीपी टैंक स्थापित किए गए हैं। रामपुर में 2.53 एमएलडी और चंद्रलोक कॉलोनी में 0.65 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट कार्यरत हैं। इस पर स्थानीय लोगों ने अपने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन




सीवरेज लाइन के विस्तार के लिए संबंधित विभाग ने होम वर्क नहीं किया है। इसके चलते यह व्यवस्था बनी हुई है। कई सरकारी कॉलोनियां भी ऐसी हैं, जहां अभी भी सीवरेज लाइन की सप्लाई नहीं पहुंच पाई है। सीवरेज के लिए नई लाइन बिछाने के लिए कार्य करना चाहिए। साथ ही लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन


-नवदीप कश्यप, पूर्व पार्षद नगर निगम ऊना।


सीवरेज लाइन की समस्या को लेकर कई बार प्रशासन के समक्ष मांग उठाई है लेकिन अभी तक इस पर कोई काम नहीं हो पाया है। अब नगर निगम बनने के बाद तो इस कार्य में तेजी लानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जीआर वर्मा, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक फोरम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed