फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Second youth injured in road accident in Bankhandi dies in PGI

Una News: बनखंडी में हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की पीजीआई में मौत

Fri, 14 Jun 2024 05:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 14 Jun 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
Second youth injured in road accident in Bankhandi dies in PGI
मृतक सूरज। फाइल फोटो
वीरवार को हुई थी युवक के दिमाग की सर्जरी, लेकिन नहीं बच पाई जान
विज्ञापन

इस हादसे में दो युवकों की हो चुकी मौत, तीन का चल रहा इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। थाना हरोली के तहत पंडोगा गांव के बनखंडी क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की मौत हो गई। इस हादसे में सूरज (30) पुत्र दिलबाग निवासी लोअर पंडोगा के सिर में गहरी चोट आई थी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उसकी पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई।
उधर, हरोली पुलिस की टीम मामले से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को बनखंडी क्षेत्र में ढलानदार तीखे मोड़ पर एक ट्रैक्टर पलट गया था। उस ट्रैक्टर पर पंडोगा गांव के पांच युवक सवार थे। सभी जंगली जानवरों के लिए पेयजल व्यवस्था करने के लिए पानी का टैंक लेकर गए थे। इस दौरान कई स्थानों पर पानी भरने के बाद पांचों युवक ट्रैक्टर पर सवार होकर वापस लौट रहे थे कि तीखे व ढलानदार मोड़ पर उनका ट्रैक्टर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के आगे कोई जानवर आ गया था, जिसे बचाने के चक्कर में तीखी ढलान पर लगाई ब्रेक से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पानी के टैंकर सहित सड़क पर तीन चार पल्टियां खाईं। हादसे में कुलविंद्र (19) पुत्र ज्ञान चंद वार्ड सात गांव पंडोगा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज के सिर में गहरी चोटी आई थी, जिसे मंगलवार रात को ही क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इसके बाद वीरवार को सूरज का पीजीआई में ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दो जवान लड़कों की मौत से गांव में मातम
ध्यान रहे कि एक सड़क हादसे में लोअर पंडोगा गांव के दो युवकों की मौत से क्षेत्र में मातम पसरा है। दोनों लड़के अविवाहित थे और परिवार का बड़ा सहारा थे। मृतक सूरज की छोटी बहन की मौत भी कुछ वर्ष पहले बीमारी के कारण हो गई थी। उसके बाद सूरज की मौत ने माता पिता को बड़ा झटका दिया है। वह अपने पीछे एक भाई और माता पिता को छोड़ गया। जबकि मृतक कुलविंदर माता पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स

डीएसपी हरोली मोहन रावत से बताया कि बनखंडी सड़क हादसे में घायल युवक की पीजीआई में मौत हो गई है। यह इस हादसे से जुड़ी दूसरी मौत है। उन्होंने कहा कि एक अन्य घायल रणजीत सिंह उम्र 31 वर्ष का भी पीजीआई में इलाज चल रहा है, जबकि दो अन्य घायल युवक राहुल और सुनील का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed