फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   SDM accused in rape case is out of police custody

Una News: दुष्कर्म के मामले में आरोपी एसडीएम पुलिस गिरफ्त से बाहर

Sun, 28 Sep 2025 07:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
SDM accused in rape case is out of police custody
ऊना। दुष्कर्म के मामले में आरोपी एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मोबाइल लोकेशन भी अभी तक ट्रेस नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी तलाश में छापे मार रही है। दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के दिन से ही एसडीएम गायब हैं। हालांकि, युवती के आरोप के बाद पुलिस ने सर्किट हाउस समेत कई जगह दबिश देकर कुछ तथ्य जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है लेकिन मामले की गंभीरता को लेकर कोई भी अधिकारी सूचना देने से पीछे हट रहे हैं। हाल में ही एसडीएम की ओर से याचिका भी लगाई गई थी लेकिन पुलिस यह नहीं जान पाई है कि याचिका किसने लगाई थी। अब अंतरिम जमानत याचिका पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में तीन अक्तूबर को सुनवाई होगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पुलिस उसी दिन एसडीएम को हिरासत में ले सकती है। मामले को लेकर उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले में पुलिस जगह-जगह छापे मार रही है। जल्द ही आरोपी एसडीएम को हिरासत में लिया जाएगा। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed