{"_id":"67b9dc26437f489dcf0c2dd8","slug":"scouts-and-guides-unit-donated-rs-2100-to-the-relief-fund-una-news-c-93-1-ssml1048-146784-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्काउट्स और गाइड्स यूनिट ने राहत कोष में दिए 2100 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्काउट्स और गाइड्स यूनिट ने राहत कोष में दिए 2100 रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। लाल लक्ष्मण दास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजावर की द भारत स्काउट्स एवं गाइड्स यूनिट ने उप निदेशक उच्च शिक्षा अनिल के अगुवाई में मुख्यमंत्री राहत कोष में 2100 रुपये की राशि का योगदान दिया। विद्यालय के स्काउट मास्टर करनैल सिंह संधू ने बताया कि 22 फरवरी 1857 को रॉबर्ट स्टीवसन स्मिथ बेडेन पावेल का जन्म लंदन इंग्लैंड में हुआ। उनके जन्मदिन को प्रतिवर्ष फाउंडर डे के रूप में मनाया जाता है। पंजावर ग्रुप के स्काउट एवं गाइड्स ने फाउंडर दिवस को विद्यालय में धूमधाम के साथ मनाया। सबसे पहले फ्लैग प्रोसीजर किया गया। उसके बाद बेडेन पावल की प्रतिमा पर प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ के सदस्यों ने पुष्प अर्पित किए। इसके बाद गाइड शाइन ने लार्ड बेडेन पावेल के जीवनी पड़ी और गाइड रिया ने भारत में स्काउट एंड गाइड के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस वर्ष द भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन विद्यालय में किया गया। इसमें बच्चों ने फंड रेजिंग डे के दिन पंजावर गांव में जाकर चंदा इकट्ठा किया और उसे मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया गया। उपनिदेशक अनिल ने बच्चों के इस निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पंजावर विद्यालय के द भारत स्काउट्स एवं गाइड्स यूनिट बहुत अच्छा काम कर रही है तथा इस विद्यालय के एक स्काउट साहिल खान तथा एक गाइड कोमल का राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भी चयन हुआ है।