{"_id":"6968d72a2257943fe20a3b0f","slug":"science-model-exhibition-inaugurated-at-thanakalan-school-una-news-c-93-1-una1002-178343-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: थानाकलां स्कूल में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: थानाकलां स्कूल में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण, सोलर एनर्जी के मॉडल प्रस्तुत किए
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में वीरवार को पालमपुर साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक विवेक शर्मा ने किया। विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव विज्ञान और तकनीक पर आधारित है। इस प्रकार की प्रदर्शनियां छात्रों में नवाचार, प्रयोगशीलता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण का सशक्त माध्यम है। प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन, सोलर एनर्जी तथा आधुनिक तकनीक से संबंधित आकर्षक और उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। विधायक विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।