फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Schools will reopen from today after a week, classes will be held regularly

सप्ताह के बाद आज से फिर खुलेंगे स्कूल, नियमित लगेंगी कक्षाएं

Sun, 07 Nov 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Schools will reopen from today after a week, classes will be held regularly
ऊना। जिले में त्योहारी सीजन के चलते सप्ताह भर की छुट्टियों के बाद सोमवार से स्कूल फिर से खुल जाएंगे। आठवीं से लेकर जमा दो तक नियमित कक्षाएं लगेंगी। जिले में इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक की तरफ से जिला भर के सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को कोविड नियमों की सख्ती से अनुपालना करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला में त्योहारी अवकाश से पूर्व स्कूलों में कोरोना के कुछ मामले सामने आए थे। ऐसे में अब अधिक सख्ती रहेगी। जिला में सरकार की तरफ से जारी एसओपी के अनुसार स्कूलों में प्रार्थना सभा नहीं होगी।
विज्ञापन

विद्यार्थी स्कूल में एंट्री करेंगे और सीधे क्लासरूम में जाएंगे। इस दौरान विद्यालयों में खेलकूद गतिविधियां नहीं होंगी। स्कूल खुलने से पहले सभी स्कूल प्रमुखों को कोविड की सभी गाइडलाइन का पालन करने के लिए माइक्रो प्लान तैयार करना होगा। रोजाना कक्षाएं सैनिटाइज होंगी। शौचालयों की प्रतिदिन सफाई अनिवार्य होगी। विद्यार्थियों, शिक्षकों व अन्य स्टाफ को मास्क पहनना, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन व सोशल डिस्टेंसिंग रखना अनिवार्य होगा। स्कूल के बंद कमरों के अलावा आउटडोर में भी कक्षाएं लगाने का विकल्प ढूंढ सकते हैं।
विज्ञापन

लापरवाही बरतने वाले स्कूल प्रबंधनों पर शिक्षा विभाग की टीमें निगरानी रखेंगी। इस संबंध में उपनिदेशक उच्च शिक्षा जनकराज ने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर पूर्ण तैयारी कर ली गई हैं। इस दौरान विद्यालयों को सैनिटाइज करवा दिया गया है। उन्होंने स्कूल प्रबंधनों को एसओपी की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह स्कूलों का औचक निरीक्षण कर जांच करते रहेंगे। जिला में सरकारी स्कूलों में आठवीं से लेकर जमा दो कक्षा तक कुल 28486 विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
फेस मास्क पहनना अनिवार्य
उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों की क्षमता और कमरों की संख्या के अनुसार माइक्रो प्लान बनाने को कहा है। शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्कूल परिसरों में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed