फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Schools will open in the district from 8 am to 1 pm from Monday.

Una News: जिला में सोमवार से सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगे स्कूल

Fri, 10 May 2024 02:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 10 May 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Schools will open in the district from 8 am to 1 pm from Monday.
ऊना। जिला में भीषण गर्मी को देखते हुए सरकारी व निजी स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। सोमवार यानी 13 मई से स्कूल सुबह आठ बजे खुलेंगे और दोपहर एक बजे बंद होंगे। इस बारे में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शिक्षा विभाग को लिखित आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार जिला में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू चुका है। वहीं, उमस और लू का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। दोपहर के समय घरों व कार्यस्थलों से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है। ऐसे हालात में स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को सुबह नौ बजे स्कूल खुलने पर तीखी धूप में घर से निकलना और दोपहर तीन बजे छुट्टी होने पर तेज धूप और लू के बीच घर लौटना पड़ता है। वहीं, गर्मी के बीच अध्यापकों के लिए छोटे बच्चों को संभालना एक बड़ी चुनौती बन चुका है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला प्राथमिक स्कूल शिक्षक संघ ने पदाधिकारियों के उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल को मांगपत्र सौंपा था, जिसमें स्कूलों की समसारिणी सुबह नौ से तीन को बदलकर सुबह आठ से दोपहर एक बजे करने की मांग की गई। वहीं, अगले ही दिन वीरवार को जिला प्रशासन ने इस मांग को हरी झंडी दिखा दी। उपायुक्त के आदेशों में कहा गया है कि सभी निजी और सरकारी स्कूलों की नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक की कक्षाएं सुबह आठ बजे से लगेंगी और दोपहर एक बजे स्कूल बंद होंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान जो समय प्रभावित होगा, उसकी प्रार्थना सभा और आधी छुट्टी के समय से पूर्ति की जाए।
विज्ञापन

बता दें कि जिला में वीरवार को अधिकतम तापमान अधिकतम 39.4 डिग्री और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
कोट्स

13 अप्रैल से सभी स्कूल सुबह आठ बजे खुलेंगे और तीन बजे बंद होंगे। विशेषकर छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए यह आदेश राहत भरा है। इस बारे सभी स्कूलों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र चंदेल, उपनिदेशक, जिला प्राथमिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed