फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   School timings changed from today, will open at 9 am

Una News: आज से बदला स्कूल का समय, सुबह नौ बजे खुलेंगे

Mon, 29 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
School timings changed from today, will open at 9 am
गर्मी के कारण मई से सुबह आठ से दोपहर एक बजे किया गया था समय
विज्ञापन

तापमान में गिरावट आने के बाद पुराने समय से खुलेंगे स्कूलों के द्वार

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के सभी स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। अब सभी स्कूल पहले की तरह सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। जिला प्रशासन ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। बीते मई में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक किया गया था। उस समय तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा था लेकिन वर्तमान में तापमान में आई गिरावट के चलते स्कूलों के पुराने समय को ही बहाल कर दिया गया है। मंगलवार को डेढ़ माह बाद खुल रहे स्कूलों का समय भी बदल जाएगा। उपनिदेशक शिक्षा विभाग राजेंद्र कौशल ने बताया कि मई में स्कूलों की समयसारिणी को लेकर किया गया बदलाव अस्थायी था। अब मौसम की स्थिति पहले से बेहतर है। इसलिए दोबारा सुबह नौ बजे स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके बारे में सभी स्कूल प्रमुखों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed