फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   School principals are not cooperating in the campaign against drugs: Satish

नशे के खिलाफ अभियान में स्कूल प्रमुख नहीं कर रहे सहयोग : सतीश

Thu, 19 Jun 2025 01:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
School principals are not cooperating in the campaign against drugs: Satish
सेवानिवृत्त प्रवक्ता सतीश स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को बताते हैं नशे के दुष्परिणाम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना (ऊना)। जिले के स्कूलों में नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को जागरूक करने में कई स्कूल प्रमुख गंभीरता नहीं दिखा रहे। बडसाला गांव निवासी सेवानिवृत्त इतिहास के प्रवक्ता सतीश शर्मा ने स्कूलों में नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान चला रखा है। सतीश शर्मा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में इतिहास विषय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। वह सेवानिवृत्ति के बाद से सामाजिक कार्यों में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि कई शिक्षण संस्थानों से सहयोग न मिलने से बुरे अनुभव के साथ लौटना पड़ रहा। बताया कि वर्ष 2021 से वह नशा मुक्ति के लिए जिला के स्कूलों, आईटीआई, कॉलेज में जाकर बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हैं। वह यह कार्य बतौर वॉलंटियर चार वर्षों से करते चले आ रहे हैं। जिलाधीश ऊना की सिफारिश से जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने उन्हें स्कूलों में विद्यार्थियों में जागरुकता लाने की अनुमति प्रदान की। इसके लिए एक आधिकारिक पत्र भी जारी किया। वर्ष 2021 और 22 में उन्होंने जिले के लगभग 230 स्कूलों में नशा मुक्ति के साथ कॅरिअर काउंसलिंग के संबंध में बच्चों को जागरूक किया। कहा कि फिर भी कुछ संस्थाओं के मुखिया उन्हें ऐसा करने से इंकार करते हैं। कई विद्यालयों में यह भी कहा जाता है कि बच्चों को नशे के संबंध में खुद ही जागरूक कर लेते हैं।

नशा मुक्ति अभियान एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है। कई राज्यों में तो इस विषय को पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया है। जिला में किसी भी संस्थान का मुखिया यदि कार्यक्रम करवाने से इनकार करता है तो इस बारे में जल्द जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

जतिन लाल, जिलाधीश ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article