फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Satti took feedback from all the BJP fronts, made an election strategy

सत्ती ने सभी भाजपा मोर्चों से लिया फीडबैक, चुनावी रणनीति बनाई

Sun, 26 Sep 2021 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Satti took feedback from all the BJP fronts, made an election strategy
ऊना के बचत भवन में ऊना सदर भाजपा के सभी मोर्चों की बैठक में उपस्थित छठे वित्तायोग के राज्य अध्यक्? - फोटो : Una
ऊना। विधानसभा चुनाव को लेकर ऊना मंडल भाजपा ने सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक की। इसमें छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती विशेष रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन

सत्ती ने मोर्चो के पदाधिकारियों से उनके द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों का फीडबैक लिया। मोर्चो को पेश आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की। सत्ती ने पदाधिकारियों से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं और विकासात्मक कार्यों से आम लोगों को अवगत करवाने का आह्वान किया। सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग को लाभान्वित करने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई हैं। हिमाचल के विकास को आगे बढ़ाने के लिए भी बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि बेशक जयराम सरकार का कार्यकाल पांच सालों का रहा है, लेकिन इस दौरान कोरोना काल भी रहा। इसके बावजूद सरकार ने कांग्रेस कार्यकाल के मुकाबले बेहतर काम करके दिखाया।

सत्ती ने कहा कि अपने कामों के नाम पर भाजपा 2022 में जनता के बीच जाएगी और मिशन रिपीट को सफल कर इतिहास रचेगी। बैठक में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक संजीव ठाकुर ठाकुर, जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, ऊना मंडल के महामंत्री अशोक धीमान और राहुल देव शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विनय शर्मा और सभी मोर्चा के अध्यक्ष, पदाधिकारी समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed