फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Santoshgarh youth commits suicide by jumping into Nangal canal

Una News: संतोषगढ़ के युवक ने नंगल नहर में कूदकर दी जान

Thu, 22 Aug 2024 03:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 22 Aug 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Santoshgarh youth commits suicide by jumping into Nangal canal
मानसिक तौर पर परेशान रहता था मृतक लखविंद्र
विज्ञापन

लखविंद्र परिवार में माता पिता का था इकलौता चिराग
संवाद न्यूज एजेंसी

नंगल/संतोषगढ़ (ऊना)। नंगल में बुधवार को एक युवक ने श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। हालांकि कुछ साहसी युवकों ने नहर में डूब रहे युवक को बचाने का प्रयास भी किया और नहर से बाहर निकाल बीबीएमबी अस्पताल भेजा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डाॅक्टरों केे प्रयास के बावजूद उसे बचाया नही जा सका।

मृतक युवक की पहचान लखवीर सिंह निवासी वार्ड नंबर दो संतोषगढ़ के तौर पर हुई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक ने यहां से श्री आंनदपुर साहिब हाईडल नहर शुरू होती है, उसी पुल पर अपनी चप्पलें उतारकर और साइकिल खड़ा कर नहर में छलांग लगा दी। लगभग एक किलोमीटर दूरी पर जाकर उक्त युवक को डूबते देख लोगों ने कड़ी मशक्त के उपरांत नहर से बाहर निकाला। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने कहा कि मृतक के पिता सोहन सिंह जो बद्दी में नौकरी करते हैं और वार्ड नंबर दो संतोषगढ़ में रहते हैं, ने बताया कि उनका बेटा बीते लम्बे समय से दिमागी तौर पर परेशान रहता था और बीते एक सप्ताह से उसकी तबीयत ज्यादा खराब रहने लगी थी। उन्होंने कहा कि लखविंद्र उनका इकलौता बेटा था। लखविंद्र के माता-पिता दोनों बद्दी में ही नौकरी करते है और वह खुद यहां पर मौसी के यहां रहता था। थाना प्रभारी ने कहा कि मृतक के पिता के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिवार के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed