फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Santoshgarh School's brass band will resonate in Lucknow

Una News: लखनऊ में गूंजेगा संतोषगढ़ कन्या स्कूल का ब्रास बैंड

Wed, 04 Dec 2024 12:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 04 Dec 2024 12:48 PM IST
विज्ञापन
Santoshgarh School's brass band will resonate in Lucknow
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ के उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय की छात्राएं ब्रास बैंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी। हाल ही में सोलन के कुनिहार में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 26 टीमों को पछाड़कर इन छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अब ये छात्राएं छह और सात दिसंबर को लखनऊ के सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। टीम में 29 छात्राएं शामिल हैं, जिनमें मनप्रीत, पिंकी, कोमल चौधरी, शिवानी चौधरी, तानिया, निशा, हरमनप्रीत कौर जैसी प्रतिभाशाली सदस्य हैं। दल की अगुवाई प्रवक्ता सोना, मोनिका, डीपीई प्रवीण शर्मा और शिवराम चौहान कर रहे हैं। कार्यकारी प्रधानाचार्य कविता कुमारी ने टीम को शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए 11,000 रुपये की राशि दी। उप शिक्षा निदेशक राजेंद्र कौशल ने टीम को बधाई देकर सफलता की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed