फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sanghnai School's annual function was a grand affair, promising students were honoured.

Una News: संघनई स्कूल में वार्षिक समारोह की रही धूम, होनहार विद्यार्थी नवाजे

Sun, 16 Nov 2025 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sanghnai School's annual function was a grand affair, promising students were honoured.
संघनई स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक राकेश कालिया को सम्मानित करते हुए स्टा - फोटो : सिंहपुर डेरा बंजारा में आग लगने से जले घर। संवाद
प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में सुधार और विकास के लिए प्रयासरत : कालिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संघनेई में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन की ओर से विधायक का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद विधायक राकेश कालिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन वर्मा ने की। प्रधानाचार्य सुमन वर्मा व स्टाफ सदस्यों ने मुख्य अतिथि को पगड़ी, शाल और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल की शैक्षणिक, खेलकूद व सांस्कृतिक उपलब्धियों की जानकारी दी। कहा कि विद्यालय का वार्षिक परिणाम उत्कृष्ट रहा और नशे की रोकथाम के लिए भी स्कूल की ओर से जागरूकता गतिविधियां निरंतर चलाई जा रही हैं।
विधायक राकेश कालिया ने कहा कि शिक्षा ही विद्यार्थियों की जीवन दिशा तय करती है। प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में सुधार और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, पढ़ाई के साथ खेलों में भी रुचि रखने और जीवन में काबिल बनने की सीख दी। उन्होंने विद्यालय की स्टेज के लिए 4.50 लाख रुपये तथा बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
विज्ञापन

रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समा
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाटी, देशभक्ति गीत, पंजाबी गिद्दा, भांगड़ा, हरियाणवी नृत्य, कन्या भ्रूण हत्या और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषयक प्रस्तुतियां दीं। मोबाइल की लत से होने वाले नुकसान पर आधारित कार्यक्रम ने भी दर्शकों को प्रभावित किया। इसके बाद छठी कक्षा में प्रथम रूहानी, खुशी (द्वितीय), हर्ष (तृतीय), सातवीं से सहजल (प्रथम), सोनाक्षी चौधरी (द्वितीय), शिवानी (तृतीय), आठवीं से आराध्या (प्रथम), गरिमा (द्वितीय), अरमान (तृतीय), नौवीं से अल्पा चौधरी (प्रथम), सलीम मोहम्मद (द्वितीय), कार्तिका कुमारी (तृतीय), दसवीं से अंशिका (प्रथम), प्रिंस अत्री (द्वितीय), मुस्कान (तृतीय), 11वीं से कमलेश कुमारी (प्रथम), अंकिता जस्सल (द्वितीय), रिया (तृतीय) और 12वीं से सिमरनजीत (प्रथम), प्रियंका (द्वितीय), महक (तृतीय) को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed