{"_id":"57eaa6664f1c1b6d19573da6","slug":"salute-to-brave-soliders","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
ब्यूरो, अमर उजाला, पंजाबर (ऊना)
Updated Tue, 27 Sep 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्था संस्थान ईसपुर में उड़ी हमले में शहीद हुए सैनिक शहीदों के लिए कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और मौन रखा गया। विद्यार्थियों ने पाकिस्तान के खिलाफ रोष प्रकट किया और सरकार से शहीद जवानों के लिए इंसाफ की मांग की।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने कहा कि छुपकर हमला करना पाकिस्तान की कायरता का प्रमाण है। आस्था संस्थान के प्रबंधक आरएस राणा ने कहा कि बहादुर सैनिकों की शहादत के बाद पाकिस्तान की इस कायरतापूर्ण कार्रवाई के विरुद्ध सरकार को अब बिना समय गंवाए पाकिस्तान को उसी की भाषा में करारा जवाब देना चाहिए। इस अवसर पर रमा, अंजना, काजल, बीना, शारू, रजनी, कोमल, काजल, मोनिका, आरती, अंज, दीक्षा, पूनम, वंदना, बेबी, रक्षा, मनीषा, शिवानी, शिल्पा शर्मा, प्रियंका, रंजू, मीना, अंजलि, निकिता, आरती, कविता मौजूद रहीं।
विज्ञापन