फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Saloh champian in handball

हैंडबॉल में सलोह स्कूल बना चैंपियन

Mon, 12 Sep 2016 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा Updated Mon, 12 Sep 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
Saloh champian in handball
हैंडबाल की विजेता टीम एक साथ। - फोटो : अमर उजाला

बंगाणा ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंदली में चल रही अंडर-19 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हैंडबाल का फाइनल मुकाबला सलोह स्कूल की टीम ने जीता। रोमांचकारी मुकाबले में सलोह टीम के खिलाड़ियों ने जबरदस्त पारी खेलते हुए बसदेहड़ा की टीम को 12-6 के अंतर से शिकस्त दी।

विज्ञापन


तीसरे दिन हुए रोचक मुकाबलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई टीमों के खिलाड़ियों ने अपने जौहर दिखाए। बैडमिंटन के सरोई स्कूल की टीम ने ऊना स्कूल की टीम को हराया। ऊना की टीम ने ईसपुर को, जबकि सरोई की टीम ने पिपलु को मात दी। वॉलीबाल के मुकाबलों में सूरी की टीम ने चलेट को, ध्ुासाड़ा ने पंजावर, जबकि धर्मपुर ने धंमादरी को हराकर मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन


बास्केटबाल के मुकाबलों में बहडाला की टीम ने मंदली की टीम को हराया, जबकि चड़तगढ़ की टीम ने बहडाला की टीम को हराकर जीत दर्ज की। कबड्डी में चड़तगढ़ ने थानाकलां और मंदली ने नंगलखुर्द को हराकर मैच जीत लिया। हॉकी के मुकाबलों में दौलतपुर की टीम ने सलोह स्कूल की टीम को 3-0 के स्कोर से, मुबारिकपुर की टीम ने 4-0 स्कोर के अंतर से टकोली की टीम को हराया। इस अवसर पर अनिल शर्मा, यशपाल शर्मा, प्रधानाचार्य सुशीला कुमारी, डीपी सुशील कुमार, डीपी अश्वनी, राजकुमार आदि मौैजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed