फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rupnagar police seized illegal weapons in Madhya Pradesh

Una News: रूपनगर पुलिस ने मध्य प्रदेश में पकड़ा हथियारों का जखीरा

Wed, 07 Dec 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rupnagar police seized illegal weapons in Madhya Pradesh
पंजाब के जिला रूपनगर पुलिस के प्रमुख विवेकशील सोनी पकड़े गए हथियारों के बारे में जानकारी देते हु? - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। रूपनगर पुलिस ने बीतों दिनों हथियारों के साथ एक आरोपी को पकड़ा था। अब उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मध्यप्रदेश में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर्स व नशा कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए प्रदेश भर में अभियान चलाया है। इसी कड़ी में पुलिस ने बीते दिनों भरत भूषण उर्फ पम्मी नामक एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से तीन देसी, एक विदेशी रिवॉल्वर समेत 34 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। जब आरोपी से गहन पूछताछ की गई तो पुलिस के हाथ कई अहम जानकारियां लगीं। जानकारियों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को साथ लेकर मध्यप्रदेश में दबिश की और यहां भारी मात्रा में अवैध हथियार पकड़े।
विज्ञापन

20 रिवॉल्वर समेत 40 मैगजीन बरामद
पुलिस ने एमसी से 10 रिवॉल्वर 30 बोर, 10 रिवॉल्वर 32 बोर समेत 40 मैगजीन भी बरामद किए हैं। बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक विवेकशील सोनी ने प्रेसवार्ता में कहा कि डीएसपी (डी) तलविंद्र सिंह व सीआईए प्रभारी सतनाम सिंह के नेतृत्व में रूपनगर पुलिस की टीम मध्यप्रदेश भेजी गई थी। पहले से ही गिरफ्तार भरत भूषण उर्फ पम्मी की निशानदेही पर हथियारों की खेप बरामद की है। अब पुलिस पता लगाने में जुटेगी कि गिरफ्तार भरत भूषण कब से इस धंधे में संलिप्त है और कहां-कहां हथियार की सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed