{"_id":"6aff392618b6d71b0109f549","slug":"rs-880-lakh-siphoned-off-from-bank-account-without-otp-being-shared-una-news-c-93-1-ssml1048-213987-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बिना ओटीपी बताए बैंक खाते से उड़ाए 8.80 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बिना ओटीपी बताए बैंक खाते से उड़ाए 8.80 लाख रुपये
Thu, 19 Nov 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के प्रताप नगर में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शातिरों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग के बैंक खाते से सात अलग-अलग लेनदेन के जरिये 8 लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित ने न तो किसी के साथ अपना ओटीपी, पिन, सीवीवी या पासवर्ड साझा किया और न ही खाते से रकम निकलने का कोई संदेश या ई-मेल प्राप्त हुआ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रताप नगर की आरे वाली गली में हिमालयन ढाबा के नजदीक रहने वाले राम स्वरूप शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 14 नवंबर को उनके बैंक खाते से सात अनधिकृत लेनदेन हुए। इन सभी के माध्यम से कुल 8.80 लाख रुपये की रकम निकाल ली गई। पीड़ित ने स्पष्ट किया कि उन्होंने न तो ये लेनदेन किए और न ही किसी को इसकी अनुमति दी थी।
शिकायतकर्ता ने इस मामले की सूचना राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और हेल्पलाइन 1930 पर भी दी थी। इसके बाद साइबर क्राइम पुलिस थाना धर्मशाला में 18 नवंबर को जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसे आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना अंब भेजा गया। अंब पुलिस ने इस आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खाते से हुए सातों लेनदेन का ब्योरा खंगाला जा रहा है। बैंक से भी संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी, ताकि रकम किस माध्यम से और किन खातों में स्थानांतरित हुई, इसका पता लगाया जा सके। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।