{"_id":"6b09e47bf09c5f7a0107af55","slug":"rs-500-fine-for-peddling-without-registration-in-diyoli-panchayat-una-news-c-93-1-ssml1048-214923-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दियोली पंचायत में बिना पंजीकरण फेरी लगाने पर 500 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दियोली पंचायत में बिना पंजीकरण फेरी लगाने पर 500 रुपये जुर्माना
Sat, 28 Nov 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दियोली ने गांव में फेरी लगाने और रेहड़ी-फड़ी के माध्यम से सामान बेचने वालों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है। पंचायत ने गांव के प्रवेश मार्गों पर चेतावनी बोर्ड लगाकर बिना पंजीकरण और अनापत्ति प्रमाणपत्र के फेरी लगाने पर 500 रुपये जुर्माना निर्धारित किया है। रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के लिए 100 रुपये मासिक शुल्क तय किया गया है।
पंचायत प्रधान श्वेता कंवर ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाले प्रत्येक फेरीवाले की जानकारी पंचायत के पास होना जरूरी है। कई बार अपरिचित लोग बिना पहचान के गांव में घूमते रहते हैं, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा होती हैं। पंचायत का उद्देश्य फेरीवालों का रिकॉर्ड रखना और चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना है।
विवाह पर 2100 और बच्चे के जन्म पर 1100 रुपये बधाई राशि तय
पंचायत ने विवाह और बच्चे के जन्म पर ट्रांसजेंडर समाज को दी जाने वाली बधाई राशि भी निर्धारित की है। विवाह के अवसर पर 2100 रुपये और बच्चे के जन्म पर 1100 रुपये की राशि तय की गई है। पंचायत के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य बधाई के नाम पर मनमानी राशि मांगने की शिकायतों पर रोक लगाना है। पंचायत ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इन नियमों को लागू करते समय सभी व्यक्तियों के साथ समान व्यवहार और कानूनी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करना भी जरूरी होगा।