{"_id":"6a6cf8fac7b9a55fbf02afd1","slug":"row-over-alleged-derogatory-remarks-against-the-prime-minister-escalates-una-news-c-93-1-una1002-200742-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्रधानमंत्री पर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला गरमाया, भाजपा नेता ने थाने में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्रधानमंत्री पर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला गरमाया, भाजपा नेता ने थाने में दी शिकायत
Sat, 01 Aug 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर हरोली क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा नेता कमल सैनी ने कांग्रेस के एक मीडिया कोऑर्डिनेटर के खिलाफ टाहलीवाल थाने में लिखित शिकायत देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है।
शिकायत में कमल सैनी ने आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी की, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन किसी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। भाजपा नेता ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द और राजनीतिक मर्यादा को प्रभावित करती हैं।
उधर, डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।