{"_id":"617adc04c371dd6e56358227","slug":"robbery-case-another-accused-arrested-from-up-una-news-sml388677274","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट मामले में यूपी से एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट मामले में यूपी से एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी को पकड़ा कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला मुख्यालय में शराब कारोबारी के कार्यालय से लूटपाट मामले में ऊना पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से एक शातिर को दबोचा है। ऊना पुलिस ने यूपी पुलिस से कस्टडी ट्रांसफर की है। आरोपी को ऊना कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे सात दिनों का पुलिस रिमांड पर भेजा गया। अब तक की पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। इस मामले में और आरोपियों की भी गिरफ्तारी होना बाकी है।
लूटपाट मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। दो-तीन बार पुलिस दिल्ली और यूपी में जांच-पड़त़ाल करने भी गई। अब यूपी पुलिस की सहायता से इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी हर्ष त्यागी उर्फ सोनू त्यागी निवासी यूपी पर आधा दर्जन से अधिक मुकद्दमे चले हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि ऊना शहर में करीब साढ़े नौ लाख रुपये की लूटपाट और हवाई फायर करने के बाद शातिर छिपते हुए यूपी पहुंचे। यहां अपना-अपना हिस्सा बांटकर भूमिगत हो गए। एफएसएल जांच में गोली और कट्टे का मिलान हो गया है। अब इस मामले में एक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकी है। और गिरफ्तारियां भी हो सकती है।
पुलिस लाइन ऊना में पत्रकारों से बातचीत करते एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले में शुरूआत से पुलिस जांच में जुटी रही। उन्होंने शहरी पुलिस चौकी प्रभारी जगवीर, एचसी विकास, अजय और उनकी टीम की सराहना की। बता दें कि बीते 15 मार्च को सुबह करीब आठ बजे ऊना शहर के अंब रोड पर सब्जी मंडी के पास शराब कारोबारी के कार्यालय में पिस्तौल तानकर करीब साढ़े नौ लाख रुपये की लूट की गई थी। घटना के बाद सड़क पर आरोपियों ने हवाई फायर किए। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने केस दर्ज मामले में जांच की और ब्लाइंड केस में कड़ियां मिलाते हुए एक और आरोपी को दबोचा। वह काफी समय तक भूमिगत रहा था।