{"_id":"58c27d3a4f1c1b187bdc760e","slug":"road-will-innovated-with-pavers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकाचक होगी फ्रेंडस कॉलोनी की सड़क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकाचक होगी फ्रेंडस कॉलोनी की सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 10 Mar 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद ऊना के तहत वार्ड एक की फ्रेंडस कॉलोनी की सड़क की खस्ता हालत 18 लाख से सुधरेगी। नगर परिषद ने फ्रेंडस कॉलोनी की टक्का मार्ग से लेकर अंब मार्ग तक चार मीटर चौड़ी सड़क के कार्य को अवार्ड कर दिया है।
विज्ञापन
नगर परिषद अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी ने कहा कि सड़क पर पानी की मार को देखते हुए 80 एमएम के पेवर्ज ब्लॉक लगाए जाएंगे। वहीं, इससे कॉलोनी में पेयजल कनेक्शनों और अन्य कार्यों के लिए बार-बार खुदाई के चलते सड़क को पहुंचने वाले नुकसान से भी निजात मिलेगी। नगर परिषद ने पेवर्ज निर्माता कंपनी से सीधे कांट्रेक्ट करते हुए मार्केट रेट से 20 प्रतिशत कम रेट पर पेवर्ज की खरीद को फाइनल किया है। जबकि, सीमेंट नगर परिषद खुद देगी। ठेकेदार को वर्क कांट्रेक्ट अवार्ड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे से वार्ड एक की फ्रेंडस कॉलोनी के लोग सड़क निर्माण की मांग को उठा रहे थे।
विज्ञापन
दो दशकों में इस सड़क की हालत दयनीय थी। बरसात के दिनों में तो यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता था। निचला क्षेत्र होने के चलते इस क्षेत्र में पानी ठहराव की भी समस्या भी थी, जिसके चलते सड़क को नुकसान पहुंचता था। इसलिए परिषद ने तकनीकी राय पर अमल करते हुए इस सड़क पर 80 एमएम के पेवर्ज ब्लॉक लगाने का निर्णय लिया है। इसकी गुणवत्ता को भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से 18 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की गुहार लगाई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसके लिए फंड उपलब्ध करवाया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन