फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   road bliock on death in Kubait

कुवैत में संदिग्ध मौत पर भड़के ग्रामीण, चक्का जाम

Mon, 12 Sep 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर Updated Mon, 12 Sep 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
road bliock on death in Kubait
कुवैत में हत्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण अार परिजन। - फोटो : अमर उजाला

कुवैत में देहलां के युवक सुखविंदर सिंह की संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद सुखविंदर सिंह के परिजन ग्रामीणों समेत सोमवार को सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने एक घंटे से ज्यादा समय तक नेशनल हाईवे जाम कर दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की वहां पर कथित तौर पर हत्या हुई है, लेकिन उसकी हत्या को आत्महत्या का रूप दे दिया गया।

विज्ञापन


सोमवार को मृतक सुखविंदर सिंह के माता-पिता, अन्य परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने रोष जताते हुए चंडीगढ़-धर्मशाला राजमार्ग पर करीब सवा घंटे तक जाम लगा दिया। सड़क पर अपने बेटे का चित्र लेकर बैठी मृतक की मां ने कहा कि मेरे बेटे की रूह इंसाफ मांग रही है, जब तक उसके हत्यारों को पकड़ा नहीं जाता, तब तक उसके बेटे की रूह भटकती रहेगी।
विज्ञापन


गुस्साए परिजनों की मानें तो उन्होंने उपायुक्त ऊना के माध्यम से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कुवैत में भारतीय एंबेसी, खुफिया एंजेसी रॉ को पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई थी, लेकिन पिछले दो माह से कोई कार्रवाई न होने पर मजबूरन उन्हें सड़क पर रोष प्रदर्शन को विवश होना पड़ा। मृतक के पिता शिंगारा सिंह का का कहना है कि 9 जुलाई को उनकी बेटे से आखिरी बार बात हुई थी, उसके बाद उससे हमारा कोई संपर्क नहीं हुआ। 16 जुलाई को सुखविंदर द्वारा आत्महत्या करने की खबर उन्हें कुवैत से दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 जुलाई को मृतक का शव देहलां आया था। सोमवार को राजमार्ग से जाम खुलवाने के लिए मौके पर पहुंचे एसडीएम पृथीपाल सिंह ने गुस्साए ग्रामीणों को शनिवार तक इस बाबत बात करने का भरोसा दिलाया है। एसडीएम के भरोसे के बाद ही ग्रामीण सड़क से हटे। परिजनों की मांग की है कि दिल्ली तक उनकी आवाज को पहुंचाकर उनके बेटे की रूह को इंसाफ दिलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed