दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के दौलतपुर-मुबारिकपुर सड़क पर बजरी बिखरी होने से दो कारें दुर्घटनाग्रस्त हो पहले मामले में आल्टो कार सवार ऊना से तलवाड़ा की ओर जा रहा था।
कार चालक सड़क की किनारे पड़ी रेत-बजरी से तो बच गया, लेकिन आगे खड़े पानी के टैंकर से टकरा एग। इससे कार को नुकसान पहुंचा। दूसरा मामला वीरवार सुबह करीब सात बजे का है। तलवाड़ा से चंडीगढ़ जा रहे सर्वजीत सिंह की गाड़ी बजरी पर संभल नहीं पाई। इससे गाड़ी असंतुलित होकर टैंकर से टकराते हुए पलट गई। इस दौरान गाड़ी के एयर बैग खुलने से कार सवार मां-बेटे की जान बच सकी। स्थानीय निवासी तरसेम सिंह, अशोक, विकास चंद, रमेश ठाकुर ने सड़क के पक्का होने का कार्य धीमी गति से होने पर चिंता जताई है। इसे शीघ्रातिशीघ्र पूरा करने की मांग की।