{"_id":"662633e2de89a3c3c10a88bb","slug":"road-accident-in-una-himachal-pradesh-nilgai-collided-with-a-car-in-una-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: नीलगाय के टकराने से अनियंत्रित हुई कार, सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से भिड़ंत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: नीलगाय के टकराने से अनियंत्रित हुई कार, सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से भिड़ंत, दो घायल
Mon, 22 Apr 2024 03:26 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:26 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में कार से एक नीलगाय टकरा गई। जोरदार टक्कर से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से जा टकराई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है और कार में सवार एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
पिकअप से टकराई कार
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बरनोह में एक नील गाय कार से टकरा गई। नील गाय के टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की छत पूरी तरह से उड़ गई। हादसे में कार चालक और उसका साथी घायल हो गया है। कार चालक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह निवासी राजनी बरनाला, बंगाणा सोमवार सुबह कार में अपने साथी संग घर से ऊना की ओर आ रहा था। बरनोह के समीप एक नील गाय कार से टकरा गई। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। हादसे में कार चालक मनप्रीत सिंह व उनका साथी घायल हो गए। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से कार चालक मनप्रीत सिंह को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन