फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rise of 2.8 degree celcius in maximum temperature in Una

अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

Sat, 23 Apr 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rise of 2.8 degree celcius in maximum temperature in Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। शुक्रवार को खिली धूप ने गेहूं की कटाई कर रहे किसानों को राहत दी है। मौसम साफ होने पर अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, वीरवार को बदले मौसम के मिजाज ने हल्की ठंडक हवा में बना रखी है। दिन में गर्मी तो सुबह और शाम हल्की ठंडक का मौसम बना हुआ है।
वीरवार को जिला में हल्की बारिश और दिनभर छाए बादलों के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। वीरवार को अधिकतम तापमान 6.2 डिग्री लुढ़ककर 35.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। जबकि, शुक्रवार को मौसम साफ होने के बाद अधिकतम तापमान में 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हालांकि, न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बीच, शुक्रवार को साफ हुए मौसम से क्षेत्र के किसानों ने गेहूं की काटी हुई फसल को सुखाया। वहीं कई किसान दोपहर बाद गेहूं की कटाई में जुट गए। हालांकि मौसम में दोपहर के समय फिर से गरमाहट लौट आई और लोग कम ही संख्या में घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में मौसम साफ
किसानों के लिए राहत की बात यह है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। ऐसे में किसान निश्चिंत होकर गेहूं की कटाई कर सकेंगे। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में कुछ दिन मौसम साफ रहेगा। कहा कि इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed