फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ring road will be built in Una city, traffic will be smooth, there will be no jam.

Una News: ऊना शहर में बनेगी रिंग रोड, सुचारु रहेगा यातायात, नहीं लगेगा जाम

Fri, 25 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ring road will be built in Una city, traffic will be smooth, there will be no jam.
शहरी विकास मंत्री ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

बोले ऊना को नगर निगम बनाने के प्रस्ताव पर सभी हितधारकों से होगी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना शहर में यातायात को सुचारु रखने के उद्देश्य से रिंग रोड के निर्माण पर विचार किया जा रहा है। शहरी विकास मंत्री ने डीआरडीए ऊना के सभागार में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। रिंग रोड बनने से ऊना शहर में यातायात का दबाव कम होगा और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ऊना नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा देने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इस प्रस्ताव पर सभी हितधारकों और संबंधित पक्षों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द केंद्रीय शहरी विकास मंत्री से भेंट करेंगे, जिसमें हिमाचल प्रदेश में शहरी विकास, स्वच्छता, सीवरेज और कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर चर्चा की जाएगी। मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिले में 2070 मकानों की स्वीकृति मिली है। इन मकानों के लिए लाभार्थियों को लगभग 35 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा रही है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को आवासीय सुविधा में सहायता मिलेगी और उन्हें बेहतर जीवन स्तर प्राप्त होगा।
सदर ऊना और कुटलैहड विस क्षेत्र की 40 पंचायतों के गांवों को टीसीपी में शामिल किया गया है। शहरी विकास मंत्री ने बताया कि इस मामले में विभाग से रिपोर्ट लेकर ही कुछ कहा जा सकता है। पंचायतों को टीसीपी के दायरे में लाने की अधिसूचना का ग्रामीणों ने कड़ा एतराज जताया है तो वहीं भाजपा नेताओं ने भी रोष स्वरूप प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

ऊना जिले में करोड़ों के काम

मंत्री ने बताया कि ऊना जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-3 के तहत 19 सड़कों पर कार्य चल रहा है। इनमें सीटीबी तकनीक का उपयोग किया जा रहा है और इसके लिए 73 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा नाबार्ड के तहत करीब 115 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें सड़कों की मैटलिंग पर करीब 84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सीआरएफ के तहत हरोली में स्वां नदी पर और गगरेट-लोहारली पुल का निर्माण कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed