फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Retired teacher Shashibala teaching poor children for free in Kotla Khurd

सेवानिवृत्त अध्यापिका शशि बाला बच्चों को निशुल्क दे रही शिक्षा

Sun, 10 Jul 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Retired teacher Shashibala teaching poor children for free in Kotla Khurd
सतीश शर्मा
विज्ञापन

नारी (ऊना)। जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव कोटला खुर्द की रहने वाली सेवानिवृत्त जेबीटी अध्यापिका शशि बाला जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में मदद कर रही हैं।
प्राइमरी स्कूल कोटला खुर्द में वह बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रही हैं। उनकी यह मुहिम पांच सालों से लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार शशि बाला 30 जून 2017 को प्राइमरी स्कूल सलोह से सेवानिवृत्त हुई।
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति से पहले भी वह जरूरतमंद बच्चों की मदद को तत्पर रहती थीं। जरूरतमंदों को स्वेटर, जूते, पाठ्य सामग्री वितरित करती रहीं। इसके अलावा जो बच्चा अपनी फीस देने में असमर्थ होता था, उनकी फीस भी वह अपनी जेब से भुगतान करती थीं। अब सेवानिवृत्ति के बाद भी उनकी यह सेवा मुहिम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने प्राइमरी स्कूल कोटला खुर्द में बच्चों को निशुल्क पढ़ाने का कार्य शुरू किया। इसके लिए उन्होंने बाकायदा शिक्षा विभाग ने अनुमति भी ली। कोटला खुर्द विद्यालय की मुख्य अध्यापिका मीना कुमारी का कहना है कि शशि बाला के कार्यों ने उन्हें प्रभावित किया है।

कहा कि अपने घर का काम और समय त्याग कर बच्चों को ज्ञान देने से बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं है। वहीं शशि बाला का कहना है कि हर समर्थ इंसान का कर्तव्य बनता है कि जहां जरूरत हो वहां हम सेवा करें। कहा कि मुझे बच्चों के बीच समय गुजार कर सुकून प्राप्त होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed